काम बोलता है! पत्थलगांव में अटल परिसर से सरकार ने दिया विकास का जवाब..पढ़ें पूरी खबर..

काम बोलता है! पत्थलगांव में अटल परिसर से सरकार ने दिया विकास का जवाब..पढ़ें पूरी खबर..

Dipesh rohila
By -
0
पत्थलगांव(दिपेश रोहिला) । नगरपालिका परिषद पत्थलगांव अंतर्गत पुष्प वाटिका में नवनिर्मित अटल परिसर का लोकार्पण आज प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव व विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से वर्चुअली किया।

पत्थलगांव नवनिर्मित अटल परिसर के लोकार्पण कार्यक्रम आज भाजपा जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल,नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष संगीता सिंह विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष अजय बंसल,हरजीत भाटिया,अनिल मित्तल,रामावतार अग्रवाल,रामनिवास जिंदल,मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता,महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष भुनेश्वरी बेहरा व नगरपालिका परिषद के पार्षदगण,भाजपा के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल ने कहा कि अटल जी हमारे देश के भारत रत्न,पूर्व प्रधानमंत्री,राजनेता के साथ साथ एक कवि और पत्रकार भी थे उन्होंने भारत देश को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई उनका समर्पण देश कभी नही भूल सकता आज उनके बताए मार्ग पर हम सभी को चलना है एक नए समाज और नया भारत निर्माण में अपनी भूमिका निभानी है।

कार्यक्रम को पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल मित्तल,नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष संगीता सिंह व भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल में भी संबोधित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)