पत्थलगांव के ग्राम पाकरगांव में "विबी जी राम जी" के तहत मंडल स्तरीय सम्मेलन हुआ आयोजित..पढ़ें पूरी खबर..

पत्थलगांव के ग्राम पाकरगांव में "विबी जी राम जी" के तहत मंडल स्तरीय सम्मेलन हुआ आयोजित..पढ़ें पूरी खबर..

Dipesh rohila
By -
0
मुख्यअतिथि के तौर पर जिला पं. अध्यक्ष सालिक साय रहे मौजूद
पत्थलगांव(दिपेश रोहिला) । विकसित भारत गारंटी रोजगार फॉर आजीविका मिशन के तहत आज शुक्रवार को ग्राम पाकरगांव में मंडल स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में मुख्यअतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय मौजूद रहे। उक्त कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती के तैल्यचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। जिसके पश्चात मंचासिन अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया गया। उक्त कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्यअतिथि विबी जी राम जी के जिला संयोजक सालिक साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर को बढ़ाकर लोगों को आत्मनिर्भर बनाना है। इस मिशन के माध्यम से ग्रामीण युवाओं, महिलाओं, किसानों और श्रमिकों को स्थानीय स्तर पर ही काम उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाना है, जिससे गाँव से शहरों की ओर पलायन रुके। उन्होंने कहा इस योजना में कृषि आधारित गतिविधियाँ, पशुपालन, कुटीर एवं लघु उद्योग, स्वयं सहायता समूह और स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जाता है। साथ ही ग्रामीण युवाओं को कौशल विकास एवं प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार योग्य बनाया जाता है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए स्वयं सहायता समूहों को विशेष सहयोग दिया जाता है।
छग राज्य अंतर्व्यवसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम अध्यक्ष सुरेंद्र बेसरा कहा कि विकसित भारत गारंटी रोजगार फॉर आजीविका मिशन केवल एक योजना नहीं बल्कि आत्मनिर्भर भारत का मजबूत संकल्प है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में यह मिशन हर हाथ को काम और हर परिवार को सम्मानजनक आजीविका देने का माध्यम बन रहा है। आगे उन्होंने कहा कि गांव हो या शहर, युवा हो या महिला—यह योजना सबको अवसर देती है। कौशल विकास, स्वरोजगार और स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग से देश की अर्थव्यवस्था को जमीनी स्तर पर मजबूती मिल रही है। भाजपा का विश्वास है कि जब नागरिक सशक्त होंगे, तभी राष्ट्र विकसित होगा। यह मिशन उसी विश्वास की गारंटी है।
इस मौके पर जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल ने कहा कि अगर हमें देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है तो मजबूत रोजगार व्यवस्था अनिवार्य है। विकसित भारत गारंटी रोजगार फॉर आजीविका मिशन इसी दिशा में ऐतिहासिक कदम है। यह मिशन स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन, स्टार्टअप संस्कृति और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रही हैं, युवा कौशल प्रशिक्षण से अपने सपनों को साकार कर रहे हैं। भाजपा सरकार ने सिर्फ वादे नहीं किए, बल्कि गारंटी के साथ काम किया है। यही कारण है कि देश का हर वर्ग इस मिशन से जुड़कर आगे बढ़ रहा है। विकसित भारत का रास्ता रोजगार और आजीविका से होकर ही जाता है।

वहीं मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल ने कहा कि इस मिशन के माध्यम से युवाओं को कौशल, महिलाओं को सशक्तिकरण और ग्रामीण भारत को स्थायी आजीविका मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक अवसर पहुँचा रही है। विकसित भारत का निर्माण तभी संभव है जब हर हाथ को काम, हर परिवार को सम्मान और हर सपने को साकार करने का अवसर मिले। उन्होंने कहा कि विकसित भारत गारंटी रोजगार फॉर आजीविका मिशन केवल एक योजना नहीं, बल्कि हर भारतीय के आत्मसम्मान और स्वावलंबन का संकल्प है। भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य है कि देश का हर नागरिक हाथ फैलाने वाला नहीं बल्कि रोजगार देने वाला बने।
इस दौरान भाजपा ग्रामीण मंडल प्रभारी हरजीत सिंह भाटिया, मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल, महामंत्री सुनील गर्ग, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल मित्तल, नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय बंसल, संजय लोहिया, नरेश यादव, अवधेश गुप्ता , नवीन यादव, भुनेश्वरी बेहरा, मंडल कोषाध्यक्ष सुरेश साहू, संतोषी भारद्वाज, सरपंच गरीब बड़ा, सरपंच पटेल टोप्पो, अनिता राजपूत, जितेन्द्र अग्रवाल, श्यामनारायण गुप्ता समेत अन्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)