नाले में नहाने गया 37 वर्षीय युवक पानी में डूबा, पैर फिसलने से हुई मौत, पुलिस द्वारा जांच जारी..पढ़ें पूरी खबर..

नाले में नहाने गया 37 वर्षीय युवक पानी में डूबा, पैर फिसलने से हुई मौत, पुलिस द्वारा जांच जारी..पढ़ें पूरी खबर..

Dipesh rohila
By -
0
महिला की नजर पड़ने पर ग्रामीणों ने बाहर निकाला: पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
पत्थलगांव(दिपेश रोहिला)।  पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खरकट्टा में पानी में डूबने से एक 37 वर्षीय युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सुशील भगत पिता बोल साय भगत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब 11 बजे वह गांव के समीप स्थित डेम के कुछ दूर बने पानी के नाले के किनारे नहाने के लिए गया हुआ था। जहां काई जमा होने पर इसी दौरान अचानक पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में जा गिरा और डूबने से उसकी मौत हो गई।

उक्त घटना की जानकारी उस समय सामने आई जब गांव की एक महिला फसल लगाने के लिए खेत की ओर जा रही थी। इस दौरान उसकी नजर पानी में डूबे युवक पर पड़ी। महिला ने तत्काल आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से युवक को पानी से बाहर निकाला गया और तमता उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

इस घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा पत्थलगांव पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में आगे पुलिस जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)