52 परियों का चल रहा था खेल, जुआ खेलते 14 लोगों को जशपुर पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा

52 परियों का चल रहा था खेल, जुआ खेलते 14 लोगों को जशपुर पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा

Dipesh rohila
By -
0
घर में सजा था जुए का फड़, 54,250 रु जप्त
जशपुर(दिपेश रोहिला)। सिटी कोतवाली पुलिस ने 2 सितंबर को बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाली क्षेत्रांतर्गत लक्ष्मी नगर टिकैतगंज में जुआ खेलते 14 लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि फिरोज नामक व्यक्ति अपने घर में जुआ फड़ संचालित कर रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देश पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और छापा मारकर 14 जुआड़ियों को ताश पत्तियों व नगद रुपए के साथ गिरफ्तार कर लिया।

मौके से 52 पत्तियों की 8 गड्डी, ₹54,250 नगद, 14 मोबाइल फोन, 1 मोटरसाइकिल, 1 स्कूटी व एक टाटा नेक्सन कार को जप्त किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली जशपुर में जुआ प्रतिषेध विधेयक 2022 की धारा 4, 5 एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 112 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी इस प्रकार हैं –

01. मो. फरदीन अंसारी उम्र 25 वर्ष, निवासी बस स्टैंड जशपुर।
02. मो. फिरोज अली, उम्र 45 वर्ष, निवासी बिजलीटोली जशपुर।
3. अर्जुन राम उम्र 35 वर्ष, निवासी डिपाटोली जशपुर।
4. चांद अकरम उर्फ चंदा शेख, उम्र 35 वर्ष निवासी दर्जी मोहल्ला जशपुर।
5. राजेन्द्र राम उर्फ टेप, उम्र 39 वर्ष निवासी डीपाटोली जशपुर।
6. पंकज गुप्ता, उम्र 30 वर्ष, निवासी बनिया टोली, जशपुर।
7. करण ताम्रकार उम्र 24 वर्ष, निवासी नवाटोली जशपुर।
8. सूरज चौधरी उम्र 32 वर्ष, निवासी टंकी टोली जशपुर।
9. आनंद राम उम्र 28 वर्ष, निवासी डीपाटोली जशपुर।
10. ऑफिर अंसारी उम्र 29 वर्ष निवासी करबला रोड, आजाद मोहल्ला जशपुर।
11. विनय ताम्रकर उम्र 25 वर्ष निवासी नवा टोली जशपुर।
12. आशीष गुप्ता उम्र 44 वर्ष निवासी बाकी टोली जशपुर।
13. शिवम् राम नायक उम्र 22 वर्ष निवासी निवासी रक्षित कॉलोनी जशपुर।
14. खगेश्वर प्रसाद उम्र 25 वर्ष निवासी दरबारी टोली जशपुर
उक्त प्रकरण में पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। विधिवत गिरफ्तारी के बाद सभी को न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष तिवारी, उप निरीक्षक खेमराज ठाकुर, प्रधान आरक्षक राजेश पाल, महिला प्रधान आरक्षक सावित्री भगत सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

–कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलते हुए,14  लोगों को पकड़ा है, ताश पत्ती, मोटर साइकल, मोबाइल फोन सहित जुआ फड़ से मिले 54,250 रु को जप्त किया है, जुआ के खिलाफ जशपुर पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी–(वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, शशि मोहन सिंह, जशपुर)









एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)