जशपुर जिले में 1 नाबालिग सहित 5 गौ–तस्कर गिरफ्तार, DIG व एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह गौ–तस्करी के संभावित रास्तों में की थी पुलिस फोर्स के साथ छापेमारी..पढ़ें पूरी खबर..

जशपुर जिले में 1 नाबालिग सहित 5 गौ–तस्कर गिरफ्तार, DIG व एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह गौ–तस्करी के संभावित रास्तों में की थी पुलिस फोर्स के साथ छापेमारी..पढ़ें पूरी खबर..

Dipesh rohila
By -
0
कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत ग्रामीणों के बीच पहुंचकर बढ़ाया था पुलिस के प्रति विश्वास, गौ तस्करी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में पुलिस को सूचित करने की थी अपील
अपील का असर:– पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम हाथीसार से 12नग गौवंश व चौकी आरा क्षेत्र से 3 नग गौ वंश को बचाया तस्करों के चंगुल से

बीते 1 सप्ताह में जशपुर पुलिस 70नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से करा चुकी है मुक्त, 3 से अधिक गौ तस्करों को भेज चुकी सलाखों के पीछे 

जशपुर(दिपेश रोहिला) । उल्लेखनीय है कि डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस का "ऑपरेशन शंखनाद" निरंतर जारी है, जशपुर पुलिस लगातार गौ तस्करों पर निगाह रखी हुई है व निरंतर गौ तस्करों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है बीते एक सप्ताह में जशपुर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 70नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है।

आपको बता दें कि जशपुर पुलिस के द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में गत दिनों गौ तस्करी के संभावित रास्तों पर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया था व ग्रामीणों के मध्य पहुंच कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत उनसे मिलकर गौ तस्करी व अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में विश्वास पैदा करते हुए, पुलिस की सहायता की अपील की गई थी। जिसके मद्देनजर जशपुर पुलिस को ग्रामीणों के सहयोग से थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम हाथीसार के जंगल के रास्ते से 12नग गौ वंशों को तस्करों से मुक्त कराने में सफलता मिली है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 15.3.26 को थाना सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस को ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि कुछ गौ तस्कर हाथीसार के जंगल के रास्ते से भारी मात्रा में गौ वंशों को पैदल हांककर मारते पीटते हुए झारखंड राज्य की ओर ले जा रहे हैं, जिस पर थाना सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस की टीम के द्वारा हाथीसार के जंगल में घेराबंदी कर 12नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से सकुशल मुक्त कराया गया है व साथ ही तीन गौ तस्कर नाम 

1.असरफुल कादरी, उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम गोविंदपुर, (झारखंड)
2. शरीफ अंसारी उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम डढ़गांव, चौकी मनोरा, जिला जशपुर छ ग।
3. एक 17 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लेने में सफलता मिली है, पूछताछ पर उसके द्वारा गौ वंशों से संबंधित वैध दस्तावेज पेश नहीं जा सकते पर उसके विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में (छग पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6,10) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पर्याप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया है। व विधि से संघर्षरत बालक को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है। मामले से जुड़े अन्य गौ तस्करों को भी पुलिस ने चिन्हित कर लिया है, पतासाजी जारी है, जिन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।

इसी क्रम में चौकी आरा क्षेत्रांतर्गत भी आज सुबह 6.00 बजे ग्राम गोढ़ीटोली के पास ग्रामीणों की सूचना पर 3 नग गौ वंशों को पैदल हांककर झारखंड ले जा रहे 2 गौ तस्करों को पुलिस ने पकड़ा है। उनके कब्जे से गौ वंशों को सकुशल बरामद करते हुए, गौ तस्कर क्रमशः 1. याकूब खान उम्र 45 वर्ष, निवासी साईं टांगर टोली थाना लोदाम जिला जशपुर छ ग। 2. सरवर आलम उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम साईं टांगर टोली थाना लोदाम जिला जशपुर छ ग। को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध चौकी आरा में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत मामला पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

ज्ञातव्य है कि डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में जशपुर पुलिस ने गत एक सप्ताह में दिनांक 7.3.26 को थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत बेने चटकपुर से 12 नग गौ वंशों को व दिनांक 10.3.26 को चौकी मनोरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम डांड टोली के ग्रामीण रास्ते से 12 नग गौ वंशों तथा दिनांक 11.3.29 को चौकी मनोरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम केसरा के जंगल से भैंस सहित 20 नग गौ वंशों को तस्करों से मुक्त कराया गया है साथ ही 3 गौ तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। दिनांक 14.3.29 को जशपुर पुलिस ने चौकी आरा क्षेत्रांतर्गत एक पिकअप वाहन क्रमांक JH - 01FP -0455 से 11 नग गौ वंशों को मुक्त कराया है।
ध्यान योग्य बातें यह है कि गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस के द्वारा सख्त रुख अपनाते हुए, जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है, ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा। गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस का "ऑपरेशन शंखनाद" निरंतर जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)