पत्थलगांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत 2 दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग संपन्न..पढ़ें पूरी खबर..

पत्थलगांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत 2 दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग संपन्न..पढ़ें पूरी खबर..

Dipesh rohila
By -
0
कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति, संगठन सुदृढ़ करने और जनसेवा के लिए कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित
पत्थलगांव(दिपेश रोहिला) । शहर मंडल के अग्रसेन भवन में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत 2 दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग 15 एवं 16 मार्च को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम् (राष्ट्रीय गीत) के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं अतिथि के रूप में दिनेश प्रसाद चौधरी (जिलाध्यक्ष, किसान मोर्चा), मनीष अग्रवाल (जिला महामंत्री, भाजपा), सालिक साय (जिला पंचायत अध्यक्ष), अरविंद भगत (नगर पालिका अध्यक्ष), आलोक सारथी (जिला मंत्री, भाजपा), आनंद शर्मा (जिला उपाध्यक्ष, भाजपा) एवं पुरुषोत्तम सिंह ठाकुर (पूर्व जिला उपाध्यक्ष) शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल ने की। इस अवसर पर अनिल मित्तल, संजय लोहिया, श्रीमती अंजु टोप्पो, रूपसिंह राठिया, रामनिवास जिंदल, बालश्याम चौहान, मंडल के महामंत्री व कार्यक्रम संयोजक सुनील गर्ग तथा कार्यक्रम सदस्य नरेश यादव, मंडल कोषाध्यक्ष सुरेश साहू, हेमंत पटेल एवं तकनीकी प्रमुख मनोज नारंगे, नवीन यादव, जितेंद्र अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन एवं आभार प्रदर्शन वर्ग प्रभारी सुनील अग्रवाल द्वारा किया गया। इस मौके पर सभी वक्ताओं ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से जनसेवा में समर्पित रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिंह, उपाध्यक्ष अजय बंसल, सभी पार्षदगण, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री धर्मपाल नारंगे, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अमरजीत बाज सहित सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्रीमती भुनेश्वरी बेहरा, हिमांशु शर्मा, सलमी निकुंज, चूड़ामणि यादव, बालकुमार नारंगे तथा समस्त पदाधिकारी, जिले के पदाधिकारी, सभी बूथों के अध्यक्ष-सचिव एवं सैकड़ों की संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं में भारतीय जनता पार्टी की मूल विचारधारा “राष्ट्रहित सर्वोपरी” का भाव और अधिक सशक्त होगा। साथ ही देश सेवा की भावना, संगठन के प्रति समर्पण, अनुशासन तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं को पहुँचाने के संकल्प को नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को जनसेवा के लिए प्रेरित करते हुए संगठन को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)