जंगल में चल रहा था जुए का अड्डा, पुलिस का धावा..“ऑपरेशन अंकुश” में 4 जुआरी धराए..पढ़ें पूरी खबर..

जंगल में चल रहा था जुए का अड्डा, पुलिस का धावा..“ऑपरेशन अंकुश” में 4 जुआरी धराए..पढ़ें पूरी खबर..

Dipesh rohila
By -
0
बरपाली जंगल में ताश की फड़ पर बड़ी रेड, 10,600 नगदी, 3 मोबाइल और 5 मोटरसाइकिल जब्त
एसएसपी शशि मोहन सिंह का कड़ा संदेश, जुआ-सट्टा खेलने वालों पर जारी रहेगी सख्त कार्रवाई

रायगढ़ (दिपेश रोहिला)। जिले में जुआ-सट्टा जैसी सामाजिक बुराइयों पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत रायगढ़ पुलिस लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत कल शाम पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द क्षेत्र के बरपाली जंगल में जुआ फड़ संचालित होने की सूचना पर पुलिस ने बड़ी रेड कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चौकी रैरूमाखुर्द स्टाफ की विशेष टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। पुलिस टीम ने बरपाली जंगल में ईमली के पेड़ के पास घेराबंदी कर छापा मारा, जहां कुछ लोग 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते पाए गए। पुलिस को देखते ही कई जुआरी जंगल की ओर भाग निकले, लेकिन चार आरोपियों को मौके से दबोच लिया गया।

पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम 1). सालिकराम सारथी (55) निवासी गिधकालो थाना कापू, जिला रायगढ़, 2). देव प्रसाद राठिया (32) निवासी ग्राम गनपतपुर, चौकी रैरूमाखुर्द थाना धरमजयगढ 3). श्रीकांत यादव (33) निवासी चरखापारा, चौकी रैरूमाखुर्द थाना धरमजयगढ़ 4). निरंजन यादव (35) निवासी चरखापारा, चौकी रैरूमाखुर्द थाना धरमजयगढ़ बताया।
इस रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹10,600 नगद जुआ रकम, 52 पत्ती ताश की 3 गड्डियां, एक दरी, एक काला बैग, 3 मोबाइल फोन (2 वीवो एंड्रॉयड और 1 जियो कीपैड) तथा 5 मोटरसाइकिल जब्त की। जब्त मोटरसाइकिलों में बजाज प्लेटिना (CG-13 BG-9618), हीरो HF डिलक्स (CG-14 MR-8099), विक्रांता V15 (CG-13 V-5466), टीवीएस रेडियॉन बिना नंबर तथा फैशन प्रो बिना नंबर प्लेट शामिल हैं। पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल 1,10,600 की संपत्ति जब्त की है। जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई इस मामले में आरोपियों के खिलाफ थाना धरमजयगढ़ (चौकी रैरूमाखुर्द) में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
: जुआ-सट्टा जैसी सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे अवैध कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी तथा क्षेत्र में लगातार निगरानी और रेड कार्रवाई की जाएगी–(वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, शशि मोहन सिंह, रायगढ़)


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)