पत्थलगांव में कबाड़ कारोबार पर उठे सवाल: नाबालिग पर हमले की घटना से मचा हड़कंप, प्राणघातक हमले से सिर पर आए टांके..पढ़ें पूरी खबर..

पत्थलगांव में कबाड़ कारोबार पर उठे सवाल: नाबालिग पर हमले की घटना से मचा हड़कंप, प्राणघातक हमले से सिर पर आए टांके..पढ़ें पूरी खबर..

Dipesh rohila
By -
0
रायगढ़ रोड की घटना के बाद लोगों में आक्रोश, पूर्व में भी कई मर्तबा नगर में नाबालिगों से कबाड़ खरीदने की शिकायतें: प्रशासन से सख्त जांच और निगरानी की मांग
पत्थलगांव (दिपेश रोहिला)। नगर के रायगढ़ रोड क्षेत्र में कबाड़ कारोबार को लेकर इन दिनों माहौल गर्म होता नजर आ रहा है। क्षेत्र में बढ़ती छोटी-मोटी चोरी की घटनाओं और  सामने आई एक मारपीट की ताजा घटना ने टीन, डिब्बे, लोहा, पुट्ठा चुनचुन कर उसे बेचकर अपना जीवन चलाने वालों के माथे में चिंता की लकीरें दिखाई दे रही है। इस घटना के बाद मामले की गंभीर जांच कराने और अवैध गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने की बात लोगों द्वारा कही जा रही है।

दरअसल मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ रोड स्थित कबाड़ कारोबार से जुड़े विवाद के दौरान एक नाबालिग के साथ बेरहमी से मारपीट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि सामान के लेन-देन को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि नाबालिग के सिर पर गंभीर चोट लग गई। घायल अवस्था में उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया और सिर पर गहरी चोट आई और टांके भी लगाए गए हैं, हालांकि समय पर इलाज मिलने से अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद नाबालिग ने पुलिस थाने पहुंचकर अपनी आपबीती बताई। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

वहीं पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयान और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। यदि जांच में किसी भी प्रकार की मारपीट या गैरकानूनी गतिविधि की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि क्षेत्र में कुछ स्थानों पर नाबालिग और घुमंतू बच्चों से टीन, लोहे के टुकड़े, प्लास्टिक के डिब्बे और अन्य कबाड़ सामग्री खरीदे जाने की शिकायतें पहले भी कई मर्तबा सामने आती रही है। लोगों का मानना है कि इस तरह की गतिविधियां अप्रत्यक्ष रूप से चोरी की घटनाओं को बढ़ावा दे सकती हैं, क्योंकि बच्चों को कम पैसों के लालच में कबाड़ इकट्ठा करने के लिए प्रेरित किया जाता है।

इस घटना के बाद लोगों में नाराजगी साफ दिखाई दे रही है। लोगों की माने तो नगर में संचालित कबाड़ कारोबार की जांच की जाए, लाइसेंस और नियमों की समीक्षा की जाए तथा नाबालिगों से सामान खरीदने जैसी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। जिससे समय रहते सख्त कदम उठाए गए तो न केवल नाबालिगों को गलत रास्ते पर जाने से रोका जा सकेगा, बल्कि क्षेत्र में बढ़ रही चोरी और अव्यवस्था पर भी अंकुश लगाया जा सकेगा। अब सभी की नजर प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)