विधायक गोमती साय एवं रायमुनी भगत ने सरपंचों के साथ मुख्यमंत्री से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत..पढ़ें पूरी खबर..

विधायक गोमती साय एवं रायमुनी भगत ने सरपंचों के साथ मुख्यमंत्री से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत..पढ़ें पूरी खबर..

Dipesh rohila
By -
0
रायपुर(दिपेश रोहिला) ।
जशपुर जिले के सरपंचगणों ने विधायक गोमती साय एवं जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान सरपंचों ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।
मुलाकात के दौरान सरपंचों ने अपने-अपने ग्राम पंचायतों की प्रमुख समस्याओं जैसे सड़क, पेयजल, राशन वितरण, आवास और अन्य मूलभूत सुविधाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। विधायक गोमती साय एवं विधायक रायमुनी भगत ने भी क्षेत्र के समग्र विकास और ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। 
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरपंचों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर जिले के कई सरपंच एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)