मादक पदार्थ, गौ तस्करों, चोरी या फिर किसी भी अपराध को अंजाम देने वाले या उसमें शामिल व्यक्ति को बिल्कुल भी नहीं बख्शा जाएगा क्योंकि पुलिस प्रशासन के हाथ बहुत ही लंबे हैं– SDOP ध्रुवेश जायसवाल

मादक पदार्थ, गौ तस्करों, चोरी या फिर किसी भी अपराध को अंजाम देने वाले या उसमें शामिल व्यक्ति को बिल्कुल भी नहीं बख्शा जाएगा क्योंकि पुलिस प्रशासन के हाथ बहुत ही लंबे हैं– SDOP ध्रुवेश जायसवाल

Dipesh rohila
By -
0
वाहन भीतर तेज रफ्तार से मादक पदार्थ लेकर रफूचक्कर होने की फ़िराज में रहे तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, पुलिस ने घेराबंदी कर पुरानीबस्ती से दबोचा
लैलूंगा से पत्थलगांव तक पुलिस ने किया पीछा, छत से कूदकर भागने की कोशिश भी हुई नाकाम : SDOP डॉ. ध्रुवेश जायसवाल के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई

पत्थलगांव/जशपुर(दिपेश रोहिला) । जिले में पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का एक और असरदार उदाहरण सामने आया है, जहां गांजा तस्करी में लिप्त आरोपियों को फिल्मी अंदाज में पीछाकर दबोच लिया गया है। पूरे घटनाक्रम ने न केवल पुलिस की मुस्तैदी को उजागर किया, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि अपराधी चाहे जितनी चालाकी बरत लें, कानून के हाथों से बच पाना आसान नहीं।

मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा पुलिस को गांजा तस्करी की पुख्ता सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और संदिग्ध वाहन का पीछा शुरू कर दिया। तस्कर भी कम नहीं थे—वे तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाते हुए पुलिस को चकमा देने की कोशिश में लगे रहे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जशपुर जिले की पुलिस को अलर्ट किया गया।

सूचना मिलते ही जशपुर पुलिस ने रणनीति बनाते हुए पत्थलगांव थाना क्षेत्र के पुरानीबस्ती इलाके में घेराबंदी कर दी। जैसे ही तस्करों का वाहन वहां पहुंचा, पुलिस ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया। इसी दौरान लैलूंगा पुलिस की टीम भी पीछा करते हुए मौके पर पहुंच गई और संयुक्त कार्रवाई शुरू की गई।

कार्रवाई के दौरान एसडीओपी डॉ. ध्रुवेश जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी दूसरे राज्य के निवासी हैं और लंबे समय से इस अवैध धंधे में सक्रिय थे।

इस पूरे घटनाक्रम में एक दिलचस्प मोड़ तब आया, जब एक तस्कर पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश में एक मकान की छत से कूदकर झाड़ियों में छिप गया। हालांकि पुलिस की पैनी नजर और लगातार तलाशी अभियान ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिसकर्मियों ने झाड़ियों की घेराबंदी कर अंततः उसे भी धर दबोचा।
इस सफल कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की जमकर सराहना हो रही है। आमजन का कहना है कि इस तरह की सख्ती और सक्रियता से अपराधियों के हौसले पस्त होंगे और क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)