निरंतरता, नवाचार और राष्ट्रनिर्माण का 9वां ऐतिहासिक बजट : सुनील अग्रवाल / विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देगा दूरदर्शी और समावेशी बजट : हरजीत सिंह भाटिया

निरंतरता, नवाचार और राष्ट्रनिर्माण का 9वां ऐतिहासिक बजट : सुनील अग्रवाल / विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देगा दूरदर्शी और समावेशी बजट : हरजीत सिंह भाटिया

Dipesh rohila
By -
0
पत्थलगांव(दिपेश रोहिला) ।
केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत किया गया लगातार 9वां केंद्रीय बजट भारतीय लोकतंत्र और आर्थिक इतिहास में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। यह बजट केवल सरकार की आर्थिक प्राथमिकताओं को नहीं दर्शाता, बल्कि यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के दीर्घकालिक विज़न को साकार करने की ठोस रूपरेखा भी प्रस्तुत करता है। उक्त बातों को जशपुर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कही। उन्होंने आगे कहा कि पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूँ कि यह बजट समावेशी विकास, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण का सशक्त दस्तावेज़ है। वैश्विक अनिश्चितताओ, भू-राजनीतिक तनावों और आर्थिक दबावों के बावजूद जिस संतुलन और आत्मविश्वास के साथ यह बजट प्रस्तुत किया गया है, वह वित्त मंत्री जी की प्रशासनिक क्षमता और अनुभव को दर्शाता है।

वहीं भाजपा ग्रामीण मंडल प्रभारी हरजीत सिंह भाटिया ने कहा कि इस बजट में किसानों के लिए कृषि अवसंरचना, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास तथा एमएसएमई और स्टार्टअप्स को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के स्पष्ट प्रावधान किए गए हैं। मध्यम वर्ग को राहत, गरीबों के लिए कल्याणकारी योजना और वंचित वर्गों के लिए अवसरों का विस्तार यह सब इस बजट को जन-आकांक्षाओं से जोड़ता है। विशेष रूप से इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास, डिजिटल इंडिया,ऊर्जा, शिक्षा और स्वास्थ्य पर दिया गया जोर भविष्य में भारत की आर्थिक नींव को और मजबूत करेगा। राजकोषीय अनुशासन बनाए रखते हुए पूंजीगत व्यय में वृद्धि यह संकेत देती है कि सरकार अल्पकालिक लाभ के बजाय दीर्घकालिक विकास पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार और क्षेत्रवासियों की ओर से वित्त मंत्री जी को इस दूरदर्शी, साहसिक और जनहितकारी बजट के लिए हार्दिक बधाई देता हूँ। यह बजट निश्चित रूप से भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में एक और मजबूत कदम है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)