पत्थलगांव शिक्षा विभाग की संवेदनशील पहल, सेवानिवृत्ति के दिन ही प्रधान पाठक को मिला पेंशन आदेश..पढ़ें पूरी खबर..

पत्थलगांव शिक्षा विभाग की संवेदनशील पहल, सेवानिवृत्ति के दिन ही प्रधान पाठक को मिला पेंशन आदेश..पढ़ें पूरी खबर..

Dipesh rohila
By -
0
शिक्षा के प्रति समर्पित सिमनू राम भगत के उज्जवल भविष्य की कामना, शिक्षा विभाग की कार्यशैली की हो रही सराहना
पत्थलगांव (दिपेश रोहिला)। शिक्षा के क्षेत्र में सेवा, समर्पण और अनुशासन का पर्याय रहे शासकीय प्राथमिक शाला राजाआमा, विकासखण्ड पत्थलगांव, जिला जशपुर के प्रधानपाठक सिमनू राम भगत के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा एक सराहनीय और प्रेरणादायी पहल की गई। अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए सिमनू राम भगत को उनके सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशन आदायगी आदेश प्रदान किया गया, जो विभागीय कार्यकुशलता और संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

इस अवसर पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी वेदानंद आर्य, एन.एन क्षत्तर साय, हीरालाल गोपाल, नित्यानंद बोहिदार, विवेकानंद मिर्रे  सहित विकासखण्ड पत्थलगांव के अन्य स्टाफ ने उन्हें साल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। समय पर पेंशन आदेश प्रदान किया जाना न केवल एक प्रशंसनीय प्रशासनिक उपलब्धि है, बल्कि इससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों के प्रति विभाग की मानवीय सोच भी झलकती है।
आपको बता दें कि सिमनू राम भगत ने अपने सेवाकाल में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, बच्चों के सर्वांगीण विकास तथा विद्यालय को अनुशासित एवं आदर्श बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और विद्यार्थियों के प्रति अपनापन उन्हें एक आदर्श शिक्षक के रूप में स्थापित करता है। ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने में उनकी भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की और कहा कि ऐसे शिक्षक नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत होते हैं। शिक्षा विभाग की इस पहल से कर्मचारियों में सकारात्मक संदेश गया है और विभाग की छवि और भी मजबूत हुई है।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)