पत्थलगांव के SDOP और थाना प्रभारी ने संभाली हुई है कमान
वहीं वर्तमान में जिले के डीआईजी एवं एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह द्वारा सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। बता दें कि पत्थलगांव में ही एसडीओपी डॉ. ध्रुवेश जायसवाल एवं थाना प्रभारी विनीत पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम प्रतिदिन लगातार रात्रि गश्त कर रही है और हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए है। एसडीओपी डॉ. जायसवाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधियों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस के हाथ बहुत लंबे होते हैं, और अपराध कर बच पाना अपराधी के लिए अब नामुमकिन है। उन्होंने यह भी बताया कि बीते वर्षों में क्षेत्र में कई तरह के अपराध सामने आते रहे, लेकिन अब पुलिस की सख्ती और रणनीति के कारण अपराधों में उल्लेखनीय कमी आई है।
पुलिस प्रशासन का साफ संदेश है कि कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। यही कारण है कि आम जनता खुद को अधिक सुरक्षित महसूस कर रही है, वहीं अपराधी पुलिस की इस मुहिम से खौफजदा नजर आ रहे है।

