कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के तौर पर उपस्थित सालिक साय ने कहा कि : भाजपा कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य लगातार करते रहें
पत्थलगांव(दिपेश रोहिला) । भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस पत्थलगांव शहर मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत रघुनाथपुर में बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का जोश और समर्पण साफ तौर पर देखने को मिला, जहां संगठन के प्रति निष्ठा और जनसेवा का संकल्प दोहराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना एवं ध्वजारोहण के साथ हुई। उक्त कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री नरेश यादव द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।
इस मौके पर शहर मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल ने अपने उद्बोधन में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए संगठन की विचारधारा और उसके ऐतिहासिक योगदान को रेखांकित किया, उन्होंने समस्त कार्यकर्ताओं को संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की बात कही।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील अग्रवाल द्वारा की गई। उन्होंने अपने संबोधन में सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। वहीं मुख्यअतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने अपने संबोधन में कहा कि यह गर्व का विषय है कि स्थापना दिवस को ग्राम पंचायत स्तर तक मनाया जा रहा है, जिससे भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और सरकार की योजनाओं की जानकारी सीधे ग्रामीणों तक पहुंच रही है।
उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया कि वे इन जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें, आगे उन्होंने पत्थलगांव विधानसभा की विधायक गोमती साय की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सक्रियता के कारण क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सड़कों की स्वीकृति मिली है और आने वाले समय में अनेक विकास कार्य पूर्ण होंगे, जिससे क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।
कार्यक्रम का समापन मंडल महामंत्री सुनील गर्ग द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय बंसल, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय लोहिया, जिला महामंत्री महिला मोर्चा अंजू टोप्पो, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मपाल नारंगे, सहकारी समिति अध्यक्ष रूपसिंह राठिया, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक मधुसूदन अग्रवाल सहित विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
साथ ही भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती भुनेश्वरी बेहरा, कमलेश यादव, बाल कुमार नारंगे, चूड़ामणि यादव, हिमांशु शर्मा, बीडीसी बालश्याम चौहान, युवा मोर्चा महामंत्री नवीन यादव, जितेंद्र अग्रवाल, कविता नारंगे, धर्मपाल नारंगे, शेखर बारीक, त्रिलोचन यादव, दामोदर शर्मा, धीरज शर्मा, प्रवीण अग्रवाल सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


.jpg)


