छत्तीसगढ़ कर्मचारी फेडरेशन जिला जशपुर छग की जिला स्तरीय बैठक हुई संपन्न

छत्तीसगढ़ कर्मचारी फेडरेशन जिला जशपुर छग की जिला स्तरीय बैठक हुई संपन्न

Dipesh rohila
By -
0
जशपुर(दिपेश रोहिला) । छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला जशपुर छ ग का जिला स्तरीय बैठक दिनांक 16-8-2025 को शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विधालय जशपुर मे जिला संयोजक संतोष टांडे की अध्यक्षता मे, जिला फेडरेशन के पदाधिकारियो, विभिन्न संगठनों के जिलाध्यक्षों,ब्लॉक अध्यक्षों व फेडरेशन के तहसील संयोजको की उपस्थिति मे सम्म्पन हुवा, संचालन महासचिव राजेश अम्बस्ट द्वारा किया गया, बैठक मे एजेंडा वार चर्चा कर निम्न निर्णय लिया गया।
1.दिनांक 22-8-2025 को सामूहिक अवकाश मे रहकर काम बंद - कलम बंद हड़ताक के लिए विधिवट सूचना जिला कलेक्टर,पुलिस अधिक्षक, ADM, व थाना प्रभारी को दी जाएगी

2.सभी संगठनों के जिलाधक्ष ब्लॉक अध्यक्षों द्वारा अपने अपने संगठन के कर्मचारी अधिकारियो को सामूहिक अवकाश का फॉर्म भरवाकर हड़ताल मे शामिल कराएंगे

3.जिला मुख्यालय धरना स्थल पर टेंट,साउंड सिस्टम,वैनर,बैठक व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था रहेगी, बैठक मे निर्धारित हड़ताल सहयोग राशि ऑनलाइन या नगद दिनांक 20-8-2025 तक तहसील संयोजक गण जिला कोषाध्यक्ष श्री ओ पी भारती जी के पास जमा करेंगे

4.हड़ताल को सफल बनाने के लिए तहसील संयोजक गण सभी विकास खंडो मे दिनांक 17-8-2025 से 20-8-2025 तक अनिवार्य रूप से बैठक रखेंगे उक्त बैठक मे 16-8-2025 को जिला फेडरेशन से अधिकृत प्रभारी शामिल होकर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे

5.ग्यारह सूत्रीय मांगो का ज्ञापन दिनांक 22-08-2025 को जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री/ मुख्यसचिव छ ग शासन को सौपा जायेगा

6.जिला फेडरेशन कार्यकारिणी मे रिक्त पदो को बैठक दिनांक 16-8-2025 मे सम्बद्ध संगठनों के जिलाध्यक्षों या जिलाध्यक्षों द्वारा प्रस्तावित पदाधिकारी को पदीय दायित्व देते हुवे कार्यकारणी विस्तार किया गया

7.विकास खण्ड दुलदुला के तहसील संयोजक श्री नरेश राम चौहान सहायक विकास खण्ड शिक्षाधिकारी को सर्वसम्मति से बनाया गया तथा विकास खण्ड मनोरा के तहसील संयोजक रोहित कुमार त्रिपाठी कृषि विस्तार अधिकारी,जिला उपाध्यक्ष तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ को बनाया गया व तहसील उप संयोजक मनोरा जीत बहादुर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष स्वास्थ्य संयोजक संघ को बनाया गया

जिला स्तरीय बैठक मे प्रमुख रूप से शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष संजीव प्रसाद, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष सोहन भगत, पटवारी संघ जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, लघुवेतन कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष संतोष प्रसाद शुक्ला, राज्य कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष राजेश अम्बस्ट, संयुक्त शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष संतोष टांडे, देवशरण सिंह  तहसील संयोजक फरसाबहार, अरविन्द कुमार मिश्रा तहसील संयोजक कुनकुरी, बालदेव गवला तहसील संयोजक बगीचा,  कुंदन गुप्ता, विनोद साहू, शुभाष चंद्र वर्मा, दिलसाय भगत, लछन साय सिदार, भगवती चरण टंडन, गिरधारी यादव,आर आर साहू, रोहित कुमार तिवारी, वाई आर कैवर्त, नेहरू लाल मांझी आदि पदाधिकारी गण उपस्थित रहे








एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)