पत्थलगांव नगर में हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई "भव्य तिरंगा यात्रा"

पत्थलगांव नगर में हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई "भव्य तिरंगा यात्रा"

Dipesh rohila
By -
0

क्षेत्रीय विधायक श्रीमती गोमती साय रही उपस्थित

पत्थलगांव(दिपेश रोहिला)देशभक्ति की भावना विकसित करने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान के उद्देश्य से 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आजादी के अमृत महोत्सव पहल के तहत केंद्र सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया जा चुका है। इस अभियान की शुरुआत वर्ष 2022 से की गई है। स्वतंत्रता दिवस का जश्न हर भारतीय के लिए गर्व का अवसर होता है। 


इसी कड़ी में बुधवार को पत्थलगांव नगर में विधायक निवास कार्यालय से हर घर तिरंगा,घर घर तिरंगा अभियान के तहत सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक श्रीमती गोमती साय की उपस्थिति में नगर के तीनों मुख्य मार्गों में "भव्य तिरंगा यात्रा" निकाली गई। जिसमे मुख्य रूप से समाजसेवी सुनील गुप्ता,जनप्रतिनिधिगण,नारी शक्ति,अधिकारीगण,बिहान स्व सहायता समूह की महिलाएं,स्वच्छता कर्मी,  विद्यालय के छात्र–छात्रा, शिक्षक शिक्षिकाएं सहित हजारों की संख्या में गणमान्य नागरिको ने हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय के नारों से पूरे वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। इस मौके पर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखी गई।


इस दौरान विधायक श्रीमती गोमती साय ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बीते 4 वर्षों से पूरे देशभर में हर घर तिरंगा,घर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत वासियों के दिलों में देशभक्ति की भावना जागृत करना है,जिसे लेकर आज भारी संख्या में पत्थलगांव के नागरिकों के साथ मिलकर नगर के तीनों मार्गों में हाथों में तिरंगा ध्वज लेकर हर्षोल्लास के साथ भ्रमण किया गया।


विशेष–यह अभियान, देश भक्ति और एकता की भावना को मजबूत करेगा और राष्ट्रीय पर्व की गरिमा बढ़ाएगा। इस महाअभियान से न केवल तिरंगे के प्रति हमारा व्यक्तिगत जुड़ाव मजबूत होगा बल्कि राष्ट्र निर्माण की भावना भी सुदृढ़ होगी। देश के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद करते हुए उनसे प्रेरणा लें और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)